सिरसा(प्रैसवार्ता)। तन्नु उर्फ तरूण कुमार (24) पुत्र उमेद सिंह निवासी थेहड़ मोहल्ला, सिरसा 2 मार्च की रात्रि से गायब है और इस संबंध में पुलिस में मामला भी दर्ज हो चुका है। तरूण की मां शीला देवी का कहना है कि उसका 24 वर्षीय बेटा तन्नु उर्फ तरूण कुमार 2 मार्च की रात्रि करीब 10.30 बजे एक पड़ोसी की बाईक (एचआर 06 7682) लेकर घर से मेडिकल स्टोर तक दवाई लेने गया था, उसके बाद वह वापिस नहीं लौटा। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला, तो 04 मार्च को पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया। शीला देवी ने बताया कि उसी दिन रोहतक पुलिस उनके घर आई और बताया कि उनके गुमशुदा पुत्र के खिलाफ रोहतक थाना में मामला दर्ज हुआ है और पुलिस उसे जगह-जगह ढूंढ रही है। शीला देवी का यह भी कहना है कि रोहतक पुलिस बार-बार तरूण को लेकर उन्हें व उनके परिवार को परेशान कर रही है,जोकि गलत है।
Home > NorthIndiaNews > तन्नु उर्फ तरूण लापता, मामला दर्ज
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment