Headlines

Restaurants

Fashion

वकीलों की गिरफ्तारी को लेकर आमरण अनशन पर बैठी महिला अधिवक्ता संजू बाला


सिरसा(प्रैसवार्ता)। बार सचिव एडवोकेट मधुर कंबोज, एडवोकेट पुरूषोत्तम फुटेला, एडवोकेट गुरदेव सिंह कूका, एडवोकेट रघुबीर सिंह खिंडा, एडवोकेट गणेश सेठी, एडवोकेट हरपाल सिंह गिल, एडवोकेट रविंद्र कंबोज व छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज होने के बावजूद उनकी गिरफ्तारी न होने के चलते महिला अधिवक्ता संजू बाला ने दलित समाज के साथ मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरनास्थल पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। संजू बाला ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त निखिल गजराज व पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि एस.सी.एक्ट के तहत शहर थाना सिरसा में कुछ वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज है, लेकिन सिरसा पुलिस ने तीन मास की जांच पड़ताल के बाद यह मुकद्दमा दर्ज करने के बाद भी एक भी दोषी को गिरफ्तार नहीं किया, बल्कि दोषीगण कानून का मजाक उड़ा रहे है कि उपरोक्त मुकद्दमा दर्ज करवाकर हमारा क्या कर लिया। मुख्यमंत्री सलाहकार जगदीश चौपड़ा का इनको सरंक्षण प्राप्त है। इस संगीन मामले को लेकर संजू बाला ने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया है और पूरा दलित समाज उनके पक्ष में है। संजू बाला ने ज्ञापन में यह भी कहा है कि  इस आमरण अनशन के दौरान अगर उन्हें कोई जानी व माली नुकसान होता है, तो उसके जिम्मेवार जगदीश चौपड़ा व उपरोक्त मुकद्दमे में शामिल सभी एडवोकेट होंगे। संजू बाला का कहना है कि जब तक दलित विरोधी जगदीश चौपड़ा को मुख्यमंत्री के सलाहकार के पद से हटाया नहीं जाता व दोषी वकीलों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक यह आमरण अनशन जारी रहेगा। इस अवसर पर कुलदीप, विनोद खन्ना, हिटलर, जोनी, कुलदीप, जय किशोर, भागवंती, राम कुमार, शंकर ठेकेदार, विक्की, मोहन लाल, सुनील, राकेश कोचर, अमित, कुलदीप मेहरा, लाली देवी, सदानंद, राज कुमार, दर्शन, शीला देवी, राज रानी, पप्पू सोढी, मुन्नी रानी, लीला देवी, विनोद भट्टी, बलजीत, राजेश कोचर, लक्ष्मी देवी, बबली, मुकेश, हनुमान, शशी, प्रवीन, मुकेश, मुकेश, जिले सिंह इत्यादि भी मौजूद थे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes