Headlines

Restaurants

Fashion

डेरा सच्चा सौदा का दावा : चौथे सप्ताह भी हाऊसफुल चल रही है एमएसजी द मैसेंजर

सिरसा(प्रैसवार्ता)। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम इसां द्वारा बनाई गई पहली फिल्म एमएसजी द मैसेंजर चौथे सप्ताह भी सिनेमाघरों में हाऊसफुल भी चल रही है। यह दावा डेरा सच्चा सौदा की ओर से प्रैसवार्ता को जारी एक ईमेल में किया गया है। जारी इस ईमेल में कहा गया है कि फिल्म के हीरो संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने माही सिनेमा में  गणमान्य लोगों के साथ मूवी देखी। मूवी देखने वालों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के वरिष्ठ  अधिकारी, नार्दन इंडिया रिजीनल काउंसिल ऑफ आईसीए (चार्टर्ड एकाउंटेंट) के 150 से अधिक सदस्य , व्यवसायी,प्रशानिक अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग शामिल थे। सभी दर्शकों ने फिल्म को बेमिसाल व समाजसुधार का संदेश देने वाली बतलाया तथा कहा कि इस फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे इसका विरोध किया जा सके।  इस अवसर पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने कहा कि एमएसजी द मैसेंजर फिल्म समाज में फैले नशों व बुराइयों को दूर करने का संदेश दे रही है तथा लोग इससे प्रभावित होकर बुराइयां भी छोड़ रहें हैं। नेपाल में एक युवक ने फिल्म से प्रभावित होकर वेश्या के साथ शादी भी की है। फिल्म को भारत ही नहीं अपितु विदेशों में भी जबरदस्त रिस्पॉस मिल रहा है। फिल्म जल्द ही इटली में इटेलियन भाषा में तैयार हो रही है तथा फिल्म की कलर ग्रेडिंग हो रही है। इसके अलावा जापानी व  चाईनीज भाषा में भी फिल्म को डब किया जाएगा। बहुत से देशों के लोग उन्हें फिल्म की लांचिग के लिए आमंत्रित भी कर रहें हैं। संत गुरमीत राम रहीम इसां ने कहा कि एमएसजी-2 की लगभग 70 से 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है और शेष बची शूटिग जल्द ही शुरु होने वाली है। इस मौके पर नार्दन इंडिया रिजीनल काउंसिल ऑफ आईसीए (चार्टर्ड एकाउंटेंट) के चेयरमैन राज चावला, उपाध्यक्ष हंसराज चुघ, कोषाध्यक्ष मोंगिता आन्नद, राजिन्द्र नारंग, आर.एस. बांसल, नवनी एनडी गुप्ता, डॉ. एस.एस. शर्मा, विंग कमांडर अनिल थापर, बलराज सिंह बठिंडा, योगराज जेई, बलदेव सिंह बादल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।   

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes