Headlines

Restaurants

Fashion

संसद भवन परिसर में लगी भीषण आग

नई दिल्ली(प्रैसवार्ता)।  संसद परिसर में रविवार को भीषण आग लग गई। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार संसद परिसर के रिसेप्शन के पास रविवार दोपहर 2 बजे के करीब यह आग लगी। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाडिय़ां पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि रकाबगंज गुरुद्वारा गेट के रिसेप्शन के पास आग लगी है। इसी गेट से विजिटर्स को संसद परिसर में दाखिला मिलता है। इसके ठीक बगल में उस गेट का भी रिसेप्शन है जहां से सांसदों की एंट्री होती है। घटना की वजह एसी प्लांट में आग लगना बताया जा रहा है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes