Headlines

Restaurants

Fashion

बस में लूट का प्रयास करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिरसा(प्रैसवार्ता)। थाना शहर सिरसा पुलिस ने बीती रात जयपुर से जम्मू जाने वाली बस में लूट का प्रयास करने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियां की पहचान नरेंद्र पुत्र संतलाल निवासी कीर्तिनगर, संजय पुत्र पवन कुमार निवासी गैबीपुर, हिसार , हरदीप पुत्र कृष्ण निवासी उकलाना व गगनदीप पुत्र हरभजन निवासी गौशाला मोहल्ला के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ बस के चालक शलेंद्र कुमार निवासी खाकोडी राजस्थान की शिकायत पर भादंसं की धारा 393 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दोनो मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिए है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी अनुसार बीती देर रात्रि डबवाली रोड पर फायर बिग्रेड के दफ्तर के नजदीक  जयपुर से जम्मू जा रही बस को रोक कर उपरोक्त आरोपियों ने बस को रोककर लूटपाट का प्रयास किया। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना के एक आरोपी नरेंद्र को मौके से काबू कर लिया गया जबकि घटना के बाकी तीन आरोपियों को डबवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes