Headlines

Restaurants

Fashion

हरियाणा पहुंची सोनिया गांधी, बोली आम जनता और किसानों से दूर हो गई है ये मोदी सरकार

भिवानी(प्रैसवार्ता)। हरियाणा में बारिश के कारण हुए फसलों में नुकसान का जायजा लेने के लिए पहुंची सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस किसानों के हकों को मरने नहीं देगी। उन्होंने मौजूदा बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार आम जनता और किसानों से दूर हो गई है। आज केंद्र या हरियाणा में कांग्रेस सरकार होती तो वे किसानों को इस तरह से बिलखने न देते। आज स्थिति ये है कि किसानों की दैनिय स्थिति है, उन्हेंसमय पर मुआवजा नहीं मिल रहा है। वे लगभग एक घंटे से अधिक किसानों से मिली। सुबह 10.46 पर भिवानी पहुंची सोनिया गांधी ने कुल चार जगह किसानों से मुलाकात की। वे बाढड़ा, बांढवा, आर्य नगर और सूरजा की ढाणी में किसानों से जाकर मिली। हर जगह लगभग 100 से 150 किसान मौजूद थे। भिवानी में वे 12.15 बजे तक रुकी। इसके बाद रेवाड़ी के लिए रवाना हो गई। भिवानी में किसानों व महिलाओं से उन्होंने खुलकर बातचीत की और किसानों के हित में आवाज उठाकर उन्हें मुआवजा दिलवाने की भी बात कही। इसके बाद वे रेवाड़ी, झज्जर और करनाल जिलों में भी जाएंगी। वे चुनाव के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में हरियाणा के गांवों का दौरा कर रही है। उनके इस दौरे में प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, विधायक दल की नेता किरण चौधरी और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा के प्रभारी शकील अहमद भी साथ रहे। भिवानी के बाद अब वे रेवाड़ी के कोसली, झज्जर और आखिर में करनाल जिले में जाएंगी। इस दौरान सोनिया कई जगह किसानों से बात करेंगी। पिछले दिनों ओलावृष्टि और आंधी की वजह से फसलों को नुकसान पहुंचा था। सोनिया का दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि क्योंकि भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक के खिलाफ किसान आंदोलन की अगुआ बनने की कोशिश में जुटी कांग्रेस को सबसे ज्यादा इसी प्रदेश से समर्थन मिलने की उम्मीद है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes