Headlines

Restaurants

Fashion

महिला कांग्रेस नेत्री रीना बिरट की छुट्टी

सिरसा(प्रैसवार्ता)। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कांग्रेस प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा के जलपान समारोह में उपस्थिति दर्ज करवाने वाली कांग्रेस की महिला प्रधान रीना बिरट की छुट्टी कर दी गई है और उनके स्थान पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की करीबी उर्मिला भारद्वाज को महिला ्र प्रधान (शहरी तथा ग्रामीण) की जिम्मेवारी सौंपी गई है। रीना बिरट को भी तंवर के करीबी माना जाता रहा है, मगर हुड्डा के कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करवाना तंवर को रास नहीं आया। इससे पूर्व तंवर ने होशियारी लाल शर्मा को पार्टी के जिला प्रधान के पद से हटाकर मलकीत सिंह खोसा को जिला प्रधान की जिम्मेवारी सौंपी थी, जिसे हुड्डा समर्थक होने का राजनीतिक ईनाम माना जा रहा था, मगर शर्मा ने इस राजनीतिक झटके की परवाह न करते हुए कांग्रेस के प्रति गतिविधियं जारी रखी, तो उसे पार्टी को मजबूर होकर प्रांतीय प्रवक्ता की जिम्मेवारी दी गई। अशोक तंवर के इस राजनीतिक झटके ने हुड्डा समर्थकों की सक्रियता बढ़ा दी है। इससे पूर्व तंवर ने हुड्डा समर्थक पूर्व मंत्री रणजीत सिंह को अनुशासनहीनता का नोटिस थमा कर तथा उनके समर्थकों द्वारा रणजीत सिंह का पुतला जलाकर दर्शा दिया कि उनके संगठन को मजबूती देने की बजाए खंड-खंड करने की क्षमता है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes