Headlines

Restaurants

Fashion

डबवाली के अबूबशहर में खूनी जंग, दो की हत्या

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जिला की मंडी डबवाली के गांव अबूबशहर में रात 11 बजे दो गुटों के गैंगवार में एक ग्रूप के दो लोगो की हत्या हो गई और अन्य 4 घायल हो गए कि मृत दोनों के शव अलसुबह सडक से बरामद हुए। हमलावरों ने हमले को अंजाम तेजधार हथियारों से दिया गया ओर सभी आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व एक लड़की से छेड़छाड़ के मामले में युवकों के दो गुटों में झगडा हुआ था जिसके बाद दोनों एक दूसरे से बदलना लेने की फिराक में थे और देर रात दोनों पक्षों में झगडा इतना बढ़ा कि खूनी खेल में बदल गया मृतकों की पहचान सुखविंद्र सिंह उर्फ प्रिंस निवासी अबूबशहर और सोनू पुत्र मांगेलाल निवासी जंडवाला के रूप में हुई जबकि उनके अन्य साथी घायल हो गए। वहीं वारदात के बाद पुलिस ने मौके का जायजा लेकर शवो को शव ग्रह में पोस्टमाटर्म के लिए रखवाया और मामले की जांच शुरू  की। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes