Headlines

Restaurants

Fashion

श्रीराम एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली का बीआर ग्लोबल स्कूल अब सिरसा में

सिरसा(प्रैसवार्ता)। सिरसा के बच्चों को अब दिल्ली, देहरादून, शिमला, मंसूरी आदि शहरों में उच्च क्वालिटी की शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाने की आवश्यकता महसूस नहीं होगी क्योंकि शिक्षा के क्षेत्र में भारत की प्रख्यात श्री राम एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली द्वारा संचालित बी आर ग्लोबल स्कूल ने सिरसा में भी दस्तक दे दी है, जिसका अनुबंध श्रीराम एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली व सिरसा की परम राधे वैल्फेयर ट्रस्ट के साथ हुआ है। उक्त जानकारी श्री राम एजुकेशन ट्रस्ट के निदेशक केबी कुमार व परम राधे वैल्फेयर ट्रस्ट के निदेशक भूपेश मेहता व भीष्म मेहता ने होटल अरोमा इन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए दी। उन्होंने बताया कि श्री राम एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा तय मानकों के मुताबिक हिसार रोड पर मोरीवाला में लगभग 8 एकड़ भूमि में बी आर ग्लोबल स्कूल स्थापित किया जा रहा है, जिसमें सीबीएसई पर आधारित सीनियर सैकेंडरी यानि 12वीं कक्षा तक की शिक्षा दी जायेगी। उन्होंने बताया कि पहले सत्र (2016-17) में नर्सरी से सातवीं कक्षा तक के दाखिले किए जायेंगे और उसके बाद प्रति वर्ष एक-एक कक्षा बढ़ती जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार व सीबीएसई द्वारा निर्धारित भूमि मात्र 2 एकड़ है, जबकि बीआर ग्लोबल स्कूल 8 एकड़ भूमि में बन रहा है, ताकि इसमें विश्वस्तरीय सुविधाएं एवं इन्फ्रास्टक्चर का समावेश आसानी से हो सके। करीब 3 हजार बच्चों की क्षमता वाले इस स्कूल में सीबीएसई आधारित स्लेबस की शिक्षा अत्यंत आधुनिक तौर तरीकों से श्रीराम एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार उनके दिशा-निर्देशन में प्रदान की जायेगी। केबी कुमार ने बताया कि पिछले 90 वर्षो से शिक्षा जगत में श्री श्रीराम द्वारा स्थापित भारत के सर्वोत्तम कॉलेज श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, लेडी श्री राम कॉलेज अपनी बेहतरीन सेवाएं दे रहे हैं। उन्हीं की शिक्षा पद्धति का अनुसरण करते हुए श्री राम एजुकेशन ट्रस्ट ने देश के विभिन्न बड़े शहरों  दिल्ली, देहरादून, गुडग़ांव, बैंग्लोर, पटना, इंदौरा, सिल्लीगुड़ी, आगरा, तारापुर, नोयडा, रोहतक सहित 40 से अधिक स्कूल स्थापित किए हैं जो शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग ही पहचान बनाए हुए हैं। इस ट्रस्ट के पूर्व में रहे चेयरमैन डॉ. भरत राम जी पद्म भूषण अवार्डी भी हैं और उन्हीं के नाम से भरत राम ग्लोबल स्कूल (बी आर ग्लोबल स्कूल) शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि कई वर्षो की रिसर्च के बाद ट्रस्ट द्वारा शिक्षा के मानक तय किए हैं इसमें आद्वित्य पाठ्यक्रम, स्मार्ट क्लास इन स्कूल को अन्य स्कूलों से भिन्न करता है। उन्होंने बताया श्री राम एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कूलों में  स्टाफ को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है और ट्रस्ट की टीम समय-समय पर स्कूल का निरीक्षण भी करती है जिसमें ये टीमें उन द्वारा ट्रेंड शिक्षक की क्लास भी एटेंड करती है और बच्चों से भी रूबरू होती है जिसमें बच्चों को आने वाली समस्याओं को शिक्षकों की दी जाने वाली अगली ट्रेनिंग में दूर कर दिया जाता है।  बीआर ग्लोबल स्कूल सिरसा के चेयरमैन भीष्म मेहता ने बताया कि इस स्कूल में आधुनिक तकनीक से शिक्षा के अलावा अन्य गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा जिसमें स्वीमिंग, घुड़सवारी, स्केटिंग, बैडमिंटन, बॉस्केट बाल, फुटबाल, टेबल टेनिस , किक्रेट, गोलफ आदि शामिल हैं।  उन्होंने बताया कि स्कूल को पूर्ण रूप से वातानुकूलित व विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। इसमें मिनी थियेटर, डिस्कवरी हॉल, ऑडोटोरियम, म्यूजिक लैब, आर्ट एंड क्राफ्ट लैब, मैथ लेब, इंडोर स्पोर्टस रूम, साईंस लैब, कम्प्यूटर लैब, हाईटेक लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है।  प्राइमरी विंग के लिए प्ले स्टेशन, बाल पुल, आधुनिक झूले, कटपुतली थियेटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जायेंगी। स्कूल में उच्च शिक्षित स्टाफ देश के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित किया जायेगा जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्कूल के निदेशक भूपेश मेहता ने बताया कि परम राधे वैल्फेयर ट्रस्ट पिछले 8 वर्षों से विभिन्न संस्थानों के माध्यम से  शिक्षा के क्षेत्र में अपनी बेहतरीन सेवाएं दे रहा है। इस ट्रस्ट का सपना था कि सिरसा में एक विश्वस्तरीय व एक अलग तरह का स्कूल स्थापित हो जिसमें देश के विभिन्न कोनों से आकर विद्यार्थी अपना उज्जवल भविष्य बना सकें और इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए ट्रस्ट ने अपने कदम बढ़ा दिए हैं।  इस अवसर पर बीआर ग्लोबल स्कूल सिरसा के वाइस चेयरमैन गीतांशु मेहता, अनन्य मेहता व श्री राम एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली की वरिष्ठ विपणन प्रतिनिधि श्वेता भी मौजूद थी। प्रेस वार्ता के दौरान प्रोजेक्टर पर सलाईड के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित श्रीराम ट्रस्ट के स्कूल व सिरसा में स्थापित होने वाले बी आर ग्लोबल स्कूल  में उपलब्ध होने वाली सुविधाएं दिखाई गई।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes