Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा का सिविल अस्पताल बना शराबखाना, पुलिस ने मारी रेड!

सिरसा(प्रैसवार्ता)। सिविल अस्पताल में दो सरकारी डाक्टरों द्वारा शराब पीने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। मौके से दो डाक्टरों की जांच की गई और सीएमओ भी मौके पर पहुंचे। मेडिकल जांच के बाद सीएमओ ने कार्रवाई किए जाने की बात कही। हुआ यूं कि सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर स्थित गृह चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में कुछ डाक्टर बैठे थे। इस दौरान डाक्टर खाना खा रहे थे। किसी ने पुलिस को सूचना दी कि डाक्टर यहां बैठकर शराब पी रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने यहां छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई से अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर सीएमओ डा. सूरजभान कंबोज और गृह चिकित्सा अधिकारी डा. विपुल मौके पर पहुंचे। सीएमओ पुलिस के साथ मिलकर डा. भारत भूषण और डा. विनय सिंह का मेडिकल कराए जाने के आदेश जारी किए। 
खाना खा रहे थे डाक्टर: डा. विपुल गुप्ता
गृह चिकित्सा अधिकारी डा. विपुल गुप्ता ने बताया कि मेरे कमरे में दो डाक्टर बैठकर खाना खा रहे थे। इस दौरान ड्यूटी खत्म होने पर मैं चला गया। लेकिन बाद में सूचना मिली कि पुलिस ने छापेमारी की। लेकिन मैं स्पष्ट कर देता हूं कि ऐसी कोई बात नहीं थी, डाक्टर बैठकर खाना खा रहे थे।
शिकायत मिली है, जांच के बाद करेंगे कार्रवाई: सीएमओ
सीएमओ सिरसा डा. सूरज भान कंबोज का कहना है कि  मुझे अस्पताल में दो डाक्टरों द्वारा शराब पीने की सूचना मिली। इस सूचना पर मैंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों डाक्टरों भारत भूषण और डा. विनय सिंह का मेडिकल कराया गया है। मेडिलक रिपोर्ट के बाद ही यदि डाक्टर दोषी होंगे तो कार्रवाई करेंगे। वैसे मौके से न तो शराब मिली और न ही ऐसी कोई स्थिति थी।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes