Headlines

Restaurants

Fashion

गोपाल कांडा के जन्मदिन पर नोटों की बरसात, लूटने के लिए पंडाल पर चढ़े...

फोटो: नोटों को लूटने के लिए पंडाल पर चढ़ी एक बच्ची
सिरसा(प्रैसवार्ता)। जन्मदिन पर नोटों की बरसात...सुनने में थोड़ा अजीब सा लगता है, मगर ये वाक्या सिरसा में हुआ। हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमो गोपाल कांडा। यहां बात हो रही है कांडा के जन्मदिन की, जो कि परशुराम चौक स्थित श्री अरोड़वंश सेवा सदन व श्री अग्रवाल सेवा सदन परिसर में मंगलवार सुबह हर्षोल्लास से मनाया गया। सूत्रों से प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कांडा समर्थकों ने नोटों की बरसात की। इस बरसात में गरीब तबके छोटे-छोटे बच्चे कूद पड़े और उड़ाए जा रहे नोटों को लूटने लगे। टैंशन तो लोगों को तब हुई, जब नोट बने पंडाल के ऊपर अटक गए और उसे लूटने के लिए छोटे-छोटे बच्चे पंडाल पर चढ़ गए। आखिरकार टैंशन कम हुई और बच्चे पंडाल के ऊपर से नोट लूटकर नीचे आ गए।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes