सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमों एवं पूर्व मंत्री गोपाल कांडा का जन्मदिन मंगलवार को धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। परशुराम चौक स्थित श्री अरोड़वंश सेवा सदन व श्री अग्रवाल सेवा सदन परिसर में गोपाल कांडा ने अपने 50वें जन्मदिन पर केक काटा। प्रैसवार्ता द्वारा एकत्रित की गई जानकारी के अनुसार पॉप सिंगर सोनू ठुकराल ने पंजाबी गीतों के माध्यम से समां ही बांध दिया। कार्यक्रम स्थल पर दो अलग-अलग मंच बनाये गये थे। मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जबकि दूसरे मंच पर लोगों ने गोपाल कांडा को बधाई दी। कांडा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि जन्मदिन तो बहाना है मकसद आपका आशीर्वाद पाना है। उन्होंने भविष्य को लेकर सिरसा वासियों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि सिरसा के लोग और जो आंखें उन्हें निहार रही हैं उनका इंतजार कहीं बेकार नहीं जाएगा। समय आने पर हरेक का कर्ज उतारा जाएगा। कांडा ने आगे कहा कि आने वाला समय आपका है। समय आने पर पाई-पाई का कर्ज उतारेगा। उन्होंने 'वक्त आने दे, तुझे बता देंगे अ आसमाÓ गीत की पंक्तियां भी गुनगुनाई।
Home > NationalNews > जन्मदिन कार्यक्रम में बोले गोपाल कांडा: जन्मदिन तो बहाना है मकसद आपका आशीर्वाद पाना है..
जन्मदिन कार्यक्रम में बोले गोपाल कांडा: जन्मदिन तो बहाना है मकसद आपका आशीर्वाद पाना है..
By Pressvarta • 3:04:00 PM • LatestNews NationalNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
Post a Comment