Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा में मिनी बाईपास पर हादसा, 9 बच्चे घायल

सिरसा(प्रैसवार्ता)। मिनी बाईपास पर अजय विहार के पास स्थित चौराहे पर मंगलवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में 9 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायल बच्चों को विभिन्न विभिन्न अस्पतालों में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार सेंट फ्रांसिस स्कूल के बच्चे रोजाना की तरह ऑटो रिक्शा में सवार होकर मंगलवार सुबह स्कूल की ओर जा रहे थे। सामने से आ रहे एक कंटेनर से ऑटो रिक्शा की भिडंत हो गई, जिसमें इसमें सवार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दसवीं कक्षा की छात्रा सपना को ज्यादा चोट लगी, जबकि अंशुल, रिवन, परीक्षा, सुमित, अंकित, यश, प्रिंस व दिव्या नामक बच्चे भी घायल हुए है। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने बच्चों को उठाकर नागरिक अस्पताल, बोम्बे अस्पताल व तलवाड़ नर्सिंग होम में भर्ती करवाया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के अभिभावकों में हडकंप मच गया और वे तुरंत अस्पतालों में पहुंचे। स्कूल प्रबंधन के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद एसडीएम परमजीत सिंह चहल ने अस्पतालों में जाकर बच्चों के बारे में जानकारी ली। घटना के बाद उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ भी बच्चों का कुशलक्षेम जाना। प्रत्यक्षकारियों के अनुसार कंटेनर तेज रफ्तार से चल रहा था। इसी वजह से हादसा हुआ। संतोष की बात यह रही कि किसी भी बच्चे को हादसे में जान नहीं गवानी पड़ी। पुलिस को मामले की सूचना दे गई है। मामले की जांच चल रही है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes