Headlines

Restaurants

Fashion

पंजाब पुलिस की सिरसा में रेड, फाईनैंस कंपनी संचालक को किया काबू

सिरसा(प्रैसवार्ता)। पंजाब के संगरूर जिला की पुलिस ने फर्जीवाडे व ठगी मामले में वांटेड एक व्यक्ति को मुख्य डाकघर के सामने बाला जी दांतों के अस्पताल के ऊपर स्थित कर्ण फाईनैंस कंपनी के संचालक को काबू किया है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार काबू किया गया आरोपी निर्मल सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी धर्मगढ़ सिंघा जिला संगरूर के खिलाफ संगरूर के दड़बा थाना में 20 दिसंबर 2015 को ठगी व फर्जीवाडा का मामला दर्ज हुआ था। गुरूवार की शाम को पंजाब पुलिस की एक टीम सिरसा पहुंची और सिरसा पुलिस के साथ कर्ण फाईनैंस कंपनी के कार्यालय में दबिश देकर संचालक निर्मल सिंह को काबू कर लिया। पता चला है कि निर्मल सिंह संगरूर के दड़बा थाने में ठगी का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की निगाहों से औजल होने के लिए सिरसा पहुंचा और उसने शहर के मुख्य डाकघर के सामने कुछ ही समय पूर्व कर्ण फाईनैंस के नाम से नया कार्यालय खोल लिया। सूत्र तो यहां तक बताते है कि इस फाईनैंस कंपनी के संचालक निर्मल सिंह ने लोगों को जल्दी मालमाल बनाने के चक्कर में कई ग्रूप बनाकर उनसे पैंसे ऐंठे है, जिसकी स्थानीय पुलिस भी जांच करने में जुट गई है। अगर जालसाझ निर्मल सिंह की संलिप्तता स्थानीय स्तर पर किसी फर्जीवाडे या ठगी में पाई गई, तो निर्मल सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। यह भी पता चला है कि पंजाब पुलिस की टीम पकड़े गए आरोपी निर्मल सिंह को अपने साथ लेकर पंजाब जाएगी। प्रैसवार्ता को यह भी जानकारी मिली है कि जैसे ही स्थानीय लोगों को इस फाईनैंस कंपनी के संचालक पर हुई पुलिस रेड़ का पता चला तो तीन चार लोगों ने सिरसा सिटी पुलिस को तीन चार लोगों ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है, जिसकी शहर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes