Headlines

Restaurants

Fashion

सड़क हादसे में सरपंच प्रत्याशी की मौत

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जिला के गांव चकराइयां में शनिवार मध्य रात्रि को हुए सड़क हादसे में गांव कुत्ताबढ़ से सरपंच प्रत्याशी की मौत हो गई है, जबकि पति बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल को उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार कुत्ताबढ़ से सरपंच पद की प्रत्याशी गुरप्रीत कौर अपने पति जगदेव सिंह के साथ चंडीगढ़ से आल्टो कार में गांव लौट रही थी। वह कुछ समय से बीमार थी और उसका चंडीगढ़ में उपचार चल रहा  था। बताया जाता है कि रात्रि लगभग डेढ़ बजे गांव चकराईयां के निकट कार पलट गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में घायल गुरप्रीत कौर व उसके पति जगदेव सिंह को उपचार के लिए सिरसा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां गुरप्रीत ने दम तोड़ दिया, जबकि जगदवे सिंह की हालत गंभीर बताई जाती है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes