Headlines

Restaurants

Fashion

हत्यारे जेई व उसके साथी को कोर्ट ने दिया दोषी करार

सिरसा(प्रैसवार्ता)। मां के कत्ल का राज छुपाने के लिए दोस्त की हत्या करने वाले जेई सुनील व उसके दोस्त संजय भादू को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। दोनों हत्यारों को 13 जनवरी के दिन सजा सुनाई जाएगी। मृतक कश्मीर सिंह का पिता श्याम लाल अदालत में मौजूद रहा और फैसले के बाद बोला कि आज उसके बेटे की आत्मा को शांति मिली है।
मामले के अनुसार फतेहाबाद के माडल टाऊन निवासी सुनील माचरा बिजली निगम में जेई था। उसकी मां कमला मचरा के नाम सारी पुश्तैनी जायदाद थी। उसकी मां उसे पुश्तैनी जायदाद से होने वाली कमाई नहीं देती थी। सुनील माचरा कनाडा जाना चाहता था लेकिन मां उसे जाने नहीं दे रही थी। जेई सुनील माचरा ने सिरसा में अपने दोस्त संजय भादू के साथ मिलकर मां की हत्या करने की योजना बनाई। दस नवंबर 2013 को उसकी पत्नी अपने मायके सिरसा गई हुई थी। घर में उसकी मां कमला अकेली थी। संजय भादू ने उसकी मां कमला के सिर पर रिवाल्वर की बट से वार किया, जिससे उसकी मां की मौत हो गई। सिरसा में वह संजय को छोडकऱ अपनी पत्नी के मायके चला गया और पत्नी को लेकर शाम को छह बजे फतेहाबाद पहुंचा।
सुनील माचरा अपनी मां की हत्या करने की सारी बात अपने दोस्त और गांव नूरकी अहली निवासी एक कार मैकेनिक कश्मीर सिंह को बता दी। उसे कश्मीर द्वारा ब्लैकमेलिंग का डर सताने लगा। 18 नवंबर को वह, संजय भादू और कश्मीर के साथ अपने मामा जगदीश के घर सिरसा जिले के गांव खारियां जाने के लिए निकला। रास्ते में शराब पी और कश्मीर के बेसुध होने पर उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी। रानियां थाना पुलिस हत्या के इस मामले की जांच शुरू कर और दोनों सुनील माचरा और संजय भादू को काबू कर लिया। आज अदालत ने दोनों को दोषी करार देकर सजा का फैसला सुरक्षित रख लिया। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes