Headlines

Restaurants

Fashion

सरकार की फोरलेन मुहिम से लोगों को हो रही है परेशानी, कहीं कोई सुनवाई नहीं...

सिरसा(प्रैसवार्ता)। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 को हिसार से डबवाली तक फोरलेन किया जा रहा है जिसके चलते हज़ारो पेड़ काटे जा रहे हैं। जिस से अब लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेड़ो की कटाई को लेकर चल रहे कार्य में पीने की पाइप के टूटने से सिरसा की मीरपुर कॉलोनी वासियो को भारी मुस्किलो का सामना करना पड़ रहा है कि पिछले 5 दिनों से उनकी कॉलोनी में पानी ना आने से कॉलोनी वासियो में रोष है। बार बार शिकायत करने पर प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगो ने प्रदर्शन कर प्रशासन को जल्द समाधान करने की चेतावनी देते हुए कहा है कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो रोड जाम कर प्रशासन तक अपनी आवाज पहुचायेंगे।
        कॉलोनी वासियो का कहना है की पिछले पांच दिनों से उनके यहाँ पानी की भारी समस्या है जिस के चलते विभाग को बार बार शिकायत दे रहे है पर उनकी बात की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हमे पता चला की पेड़ो की कटाई करने वालो ने पीने के पाइप भी तोड़ दिए है। इसकी शिकायत हमने विभाग को की लेकिन हमारी कोई बात नहीं सुन रहा है। एक दूसरे विभाग पर काम करने की बात कह कर हमे परेशान किया जा रहा है। पानी ना आने से पानी को खरीद कर पीने के लिए मजबूर है।  जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो रोड जाम कर प्रशासन तक अपनी आवाज पहुचायेंगे।


Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes