Headlines

Restaurants

Fashion

एमएसजी द वारियर में संत गुरमीत राम रहीम योद्धा बनकर बचाएंगे बहु-बेटियों की इज्जत

सिरसा(प्रैसवार्ता)। अक्सर फिल्मों में आपने देखा होगा कि योद्धा जमीन के लिए, राज्य बढ़ाने के लिए, महत्वकांक्षा के लिए या सुख सुविधाओं के लिए लड़ते हैं, लेकिन पहली बार एक ऐसी फिल्म बनने जा रही है, जिसमें योद्धा बहु बेटियों की इज्जत बचाने के लिए लड़ता है और पूरी दुनिया में उसकी धाक हो जाती है। यहां हम बात कर रहें है डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की। एक ही साल में दो बड़ी सुपरहिट फिल्म बनाने के बाद अब वे तीसरी व चौथी फिल्म बनाने जा रहे है। तीसरी फिल्म में संत गुरमीत डबलरोल में नजर आएंगे, जबकि चौथी फिल्म में वे एक योद्धा के रूप में नजर आएंगे। अपनी चौथी फिल्म एमएसजी द वारियर की शूटिंग का मुर्हत गुरूवार को उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के नजदीक स्थित एक गांव से किया। संत गुरमीत राम रहीम इन्सां, माता नसीब कौर जी इन्सां सहित शाही परिवार के आदरणीय सदस्यों तथा फिल्म के निर्देशक ने दीप प्रज्जवलित करके, नारियल तोड़कर तथा फिल्म का टाईटल लिखे गुब्बारे छोड़कर शूटिंग का मुहुर्त किया। इस दौरान 9 जरूरतमंद परिवारों में राशन भी वितरित किया गया। इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए संत गुरमीत राम रहीम इन्सां ने बताया कि उनकी चौथी फिल्म  एमएसजी द वारियर हॉलीवुड स्टाइल में बनेगी और इसका निर्देशन अमेरिका में रहने वाले अप्रवासी भारतीय सुखवंत सिंह करेंगे। फिल्म में डीओपी की भूमिका मधु एम भट्ट निभाएंगे और यह फिल्म हिंदी के साथ साथ अंग्रेजी में भी बनेगी। उन्होंने पत्रकारों से यह भी कहा कि आमतौर पर योद्धा जमीन के लिए, राज्य बढ़ाने के लिए, महत्वकांक्षा के लिए या सुख सुविधाओं के लिए लड़ते हैं लेकिन इस फि ल्म में ऐसा विषय चुना गया है, जिसमें ऐसे भारतीय योद्धा को दिखाया गया है जो दूसरों की बहू बेटियों की इज्जत बचाने के लिए लड़ता है और पूरी दुनियां में उसकी धाक हो जाती है।  फि ल्म में हॉलीवुड की अभिनेत्री के अलावा बॉलीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री पूनम ढिल्लो भी किरदार अदा करेगी। इस फि ल्म की शूटिंग सिरसा के अलावा अन्य स्थानों पर भी होगी। चूंकि अब तीसरी फिल्म एमएसजी ऑनलाइन गुरूकुल की भी शूटिंग इन दिनों चल रही है और अब चौथी फिल्म का भी मुर्हत हुआ है, तो अब दोनो फिल्मों की शूटिंग एक साथ ही चलेगी।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes