Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा में पुलिस से घिरा देख खुद को मारी गोली

सिरसा(प्रैसवार्ता)। अवैध अस्ले की मुखबरी को लेकर सीआईए सिरसा पुलिस ने थेहड मोहल्ला स्थित मोची वाली गली में एक व्यक्ति को पकडऩे के लिए दबिश दी। पुलिस पार्टी से चारो तरफ घिरा देख उस शख्स ने अपने आप को गोली मार ली। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि मोनू पुत्र रामपाल निवासी साखोल(बहादुरगढ़) हत्या के मामले में झज्जर पुलिस में वांछित है और पुलिस से बचने के लिए सिरसा में अपनी रिश्तेदारी में छुपा हुआ था। सीआईए सिरसा पुलिस अब संबंधित पुलिस से उसके अपराधिक रिकार्ड के बारे में छानबीन कर रही है। सीआईए सिरसा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शहर की मोची वाली गली नंबर 2 में अवैध अस्ले के साथ छिपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर सीआईए सिरसा पुलिस ने उक्त स्थान पर दबिश दी थी। मोनू को जब भागने के लिए कोई जगह नहीं मिली, तो उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने तुरंत उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया। मोनू के कब्जे से  पुलिस ने 2 पिस्तौल, 3 मगजीन व करीब 50 कारतूस बरामद कर उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम व आत्महत्या करने के प्रयास का मामला दर्ज शहर थाना सिरसा में दर्ज किया है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes