Headlines

Restaurants

Fashion

डेरा सच्चा सौदा के प्रेमियों ने चमकाई बेगू रोड़ की सड़क

सिरसा(प्रैसवार्ता)। डेरा सच्चा सौदा के प्रेमियों ने शनिवार को बेगू रोड़ पर बनाई गई नई सड़क पर सफाई अभियान चलाते हुए सड़क से मिट्टी हटाई। इस अभियान की शुरूआत डेरा प्रेमियों ने 'धन-धन सतगुरू तेरा ही आसरा' का नारा लगाकर की। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने शनिवार सुबह कमान संभालते हुए शाह सतनाम जी चौक से लेकर शाह मस्ताना जी धाम तक अभियान चलाते हुए पूरी सड़क के बीच बने डिवाइडर व साइडों से मिट्टी हटाई। इस सफाई कार्य में काफी संख्या में डेरा श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सफाई अभियान के दौरान श्रद्धालुओं ने कस्सी, तस्सलों की सहायता से पूरी मिट्टी उठाई तथा इस मिट्टी को ट्रैक्टर में डाला जा रहा था। डेरा प्रेमियों ने बताया कि जनवरी माह में साध-संगत मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है। यह भी मानव सेवा ही है। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को आयोजित होने वाले भण्डारे में लाखों श्रद्धालु डेरा सच्चा सौदा पहुंचते हैं तथा इस रोड पर धूल-मिट्टी बहुत ज्यादा थी, जिसके कारण उन्होंने यहां की सफाई करने का निर्णय लिया तथा अभियान चलाकर पूरी सड़क की सफाई की।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes