Headlines

Restaurants

Fashion

अगर दिपेश गोयल कांडा न होते, तो न जाने...

सिरसा(प्रैसवार्ता)। कहते है किसी की जान बचाने से बड़ा कोई कार्य नहीं होता। सिरसा में ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है, जो समय-समय पर न केवल दान पुण्य के कार्य करते रहते है, बल्कि समय आने पर किसी की जान भी बचा सकते है। ऐसे लोगों में एक है दिपेश गोयल कांडा। दिपेश गोयल कांडा नौहरिया बाजार की धान कटला वाली गली में रहते है। यूं तो कांडा को पूरा शहर जानता है, मगर दिपेश गोयल कांडा की एक अपनी ही पहचान है। दिपेश सोमवार दोपहर को स्थानीय ट्रेड टॉवर मार्केट में किसी कार्य से आए हुए थे, कि उन्होंने देखा कि आपस में दो सांडों की लड़ाई हो गई है। कांडा ने बहादुर दिखाते हुए दोनो सांडों की लड़ाई बंद करवाई, जिसकी ट्रेड टॉवर मार्केट के लोगों ने भूरि भूरि प्रशंसा की।

पहले भी हुई है लड़ाईयां
कांडा ने बताया कि शहर भर में सांडों की लड़ाईयां होती रहती है और अब तक करीब 45 लोगों की मौते भी हो चुकी हैै। प्रशासन को चाहिए कि आमजन के लिए कुछ करें और लोगों को सांडों की समस्याओं से निजात दिलवाए।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes