Headlines

Restaurants

Fashion

एक्सक्लूसिव न्यूज: मां के अवैध संबंधों का विरोध किया, तो बेटी का हुआ कत्ल

माता-पिता और कथित प्रेमी ने मिलकर की हत्या
सिरसा(प्रैसवार्ता)। रानियां थाना क्षेत्र के गांव मंगालिया में अवैध संबंधों के चलते 19 वर्षीय एक लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार गांव मंगालिया के विनोद कुमार पुत्र नत्थू राम के लड़की की माता अनसूया के साथ अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर लड़की अक्सर विरोध करती थी। बीती रात्रि विनोद कुमार अनसूया पत्नी भागीरथ के घर आया हुआ था, जिसको लेकर मृतका प्रियंका ने विरोध किया, जिसके चलते लड़की के माता-पिता अनसूया व भागीरथ तथा अनसूया के कथित प्रेमी विनोद ने कस्सी व अन्य तेजधार हथियारों से वार कर लड़की की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि लड़की का भाई कमलजीत अपनी पत्नी को उसके मायके पंजाब के गांव खैरा करंडी में छोडऩे के लिए गया हुआ और देर रात्रि को गांव मंगालिया में पहुंचा था। जैसे ही रानियां पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली, तो थाना प्रभारी दलीप सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस ने मृतका प्रियंका के शव को कब्जे में लेकर माता-पिता को पूछताछ के लिए राऊंडअप कर लिया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
          इस संबंध में मृतका प्रिंयका के भाई कमलजीत की शिकायत पर मृतका की मां अनसूया, पिता भागीरथ व अनसूया के कथित प्रेमी विनोद के खिलाफ 302/34 आईपीसी के तहत थाना रानियां में अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes