Headlines

Restaurants

Fashion

संत गुरमीत राम रहीम इन्सां ने लांच किए एमएसजी प्रोडेक्ट्स

सिरसा(प्रैसवार्ता)। संत से अभिनेता और अभिनेता से ब्रांड एंबेडसर बने डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम इन्सां के कर कमलों से रविवार देर शाम एमएसजी के प्रोडेक्ट्स लांच किए गए और दावा किया गया है कि ये उच्च गुणवत्ता के होंगे। 150 से ज्यादा प्रोडेक्ट्स को लांच करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब होतेे हुए डेरा संत गुरमीत राम रहीम इन्सां ने कहा कि हमें केवल आर्गेनिक प्र्रोडेक्ट्स ही इस्तेमाल करने चाहिए, क्योंकि ये शुद्ध व प्योर होते है। उन्होंने कहा कि उनके यह प्रोडेक्ट्स देशभर में बेचे जाएंगे और इसे घर-घर तक पहुंचाने के लिए आज की आधुनिक टैक्रोलोजी जैसे वेब पोर्टल, वाट्सअप इत्यादि का भी इस्तेमाल किया जाएगा। डेरा संत ने एक बार फिर दोहराया कि इसमें किसी प्रकार की कोई मिलावट नही होगी और जो बाहर लिखा है, वहीं अंदर होगा।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes