Headlines

Restaurants

Fashion

नन्हे कबीर की आत्मा को शांति तभी मिलेगी, जब सभी हत्यारों को सजा होगी...

सिरसा(प्रैसवार्ता)। कई बार ऐसा होता है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेती है और अदालत से उन्हें जमानत मिल जाती है। अगर नन्हे करीब हत्याकांड में भी यहीं होता है, तो कबीर की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। ऐसा कहना गलत नहीं होगा। नन्ना कबीर, जिसने अभी तक दुनिया भी नहीं देखी थी, उसकी हत्या कर दी गई थी। कबीर 6 वर्ष का था और अपने परिवार का लाडला था। आज पुलिस ने कबीर हत्या मामले में 2 लोगों को काबू किया है, जिनमें से एक है अंकित, जो गौशाला मोहल्ला में रहता है और दूसरा है केशव, जोकि थेहड़ मोहल्ला में रहता है। पुलिस ने इन दोनो को महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर गिरफ्तार किया है।

ये था मामला
बताया जाता है कि कबीर 31 जनवरी की शाम को गौशाला मोहल्ला से गायब हो गया था। परिजनों व परिवारजनों ने उसे खूब तलाशा, मगर उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। अगले दिन 1 फरवरी की सुबह कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया कि गांव खाजाखेड़ा के एक खाली प्लॉट में एक बच्चे का शव पड़ा है, जिसे कुत्ते नोच रहे है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने पर पता चला कि यह शव कबीर का है। कबीर के परिजनों को सूचित किया गया। कबीर के पिता विनोद की शिकायत पर शहर थाना सिरसा में भादंसं की धारा 302, 201  के तहत अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

पुलिस टीमों का किया गया था गठन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने इस घटना को शीघ्र अति शीघ्र सुलझाने के लिए  शहर सिरसा, सीआईए सिरसा व साइबर सैल की टीमों का गठन किया था, जिन्होंने महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर दो आरोपियों अंकित व केशव को धर दबोचा है। इन दोनो आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा, ताकि घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया जा सके तथा अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes