सिरसा(प्रैसवार्ता)। धोखे से शादी करवाकर लाखों रूपए की चपत लगाने वाले गिरोह के सरगना को शहर थाना की जेजे पुलिस चौकी ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी जरमन सिंह पुत्र बिरसा सिंह निवासी लुधियाना पंजाब को पुलिस ने सिरसा अदालत में पेश कर पुलिस ने पूछताछ के लिए दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार गिरोह के सरगना जरमन सिंह के अलावा राजीव, कुखकौर, भीरीकौर निवासी लुधियाना व बलजीत कौर निवासी थेहड़ मोहल्ला सिरसा ने पैसे ऐंठने के लिए षडयंत्र रचकर बीती 11 मई 2015 को गुरू तेग बहादुर निवासी देवेंद्र पुत्र कुलवंत की शादी दलजीत कौर पुत्री अर्जुन सिंह निवासी लुधियाना के साथ कर दी और करीब तीन लाख रूपए की नकदी व जेवरात ले लिए। शादी के 4-5 दिन बाद दलजीत कौर फुर्र हो गई। पहले तो दवेंद्र सिंह गिरोह के सदस्यों से अपनी पत्नी दलजीत कौर के बारे में पूछताछ की, तो उसे टरकाते रहे। दवेंद्र सिंह को जब असलीयत का पता चला, तो उसने शहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर पुलिस ने भादंसं की धारा 420/406/120 बी के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की। जांच की जिम्मेवारी जेजे कॉलोनी चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुभाष चंद्र को सौंपी गई, जिन्होंने महत्वपूर्ण सुराग के आधार पर गिरोह के सरगना को काबू कर लिया है। अब पुलिस ब्लैकमेलिंग व ठगी से जुड़े इस गिरोह के अन्य आरोपियों का पता ठिकाना मालूम कर उन्हें गिरफ्तार करेगी तथा गिरोह के सरगना से पूछताछ कर मालूम करेगी कि यह गिरोह अब तक कितनो को चपत लगा चुका है।Home > LatestNews > धोखे से शादी करवाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का सरगना काबू
धोखे से शादी करवाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का सरगना काबू
By Pressvarta • 6:25:00 PM • CrimeNews LatestNews • Comments : 0
सिरसा(प्रैसवार्ता)। धोखे से शादी करवाकर लाखों रूपए की चपत लगाने वाले गिरोह के सरगना को शहर थाना की जेजे पुलिस चौकी ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी जरमन सिंह पुत्र बिरसा सिंह निवासी लुधियाना पंजाब को पुलिस ने सिरसा अदालत में पेश कर पुलिस ने पूछताछ के लिए दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार गिरोह के सरगना जरमन सिंह के अलावा राजीव, कुखकौर, भीरीकौर निवासी लुधियाना व बलजीत कौर निवासी थेहड़ मोहल्ला सिरसा ने पैसे ऐंठने के लिए षडयंत्र रचकर बीती 11 मई 2015 को गुरू तेग बहादुर निवासी देवेंद्र पुत्र कुलवंत की शादी दलजीत कौर पुत्री अर्जुन सिंह निवासी लुधियाना के साथ कर दी और करीब तीन लाख रूपए की नकदी व जेवरात ले लिए। शादी के 4-5 दिन बाद दलजीत कौर फुर्र हो गई। पहले तो दवेंद्र सिंह गिरोह के सदस्यों से अपनी पत्नी दलजीत कौर के बारे में पूछताछ की, तो उसे टरकाते रहे। दवेंद्र सिंह को जब असलीयत का पता चला, तो उसने शहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर पुलिस ने भादंसं की धारा 420/406/120 बी के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की। जांच की जिम्मेवारी जेजे कॉलोनी चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुभाष चंद्र को सौंपी गई, जिन्होंने महत्वपूर्ण सुराग के आधार पर गिरोह के सरगना को काबू कर लिया है। अब पुलिस ब्लैकमेलिंग व ठगी से जुड़े इस गिरोह के अन्य आरोपियों का पता ठिकाना मालूम कर उन्हें गिरफ्तार करेगी तथा गिरोह के सरगना से पूछताछ कर मालूम करेगी कि यह गिरोह अब तक कितनो को चपत लगा चुका है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
Post a Comment