Headlines

Restaurants

Fashion

जिला सिरसा के 10891 घरों में हुआ शौचालय का निर्माण

प्रैसवार्ता न्यूज, सिरसा (मनमोहित ग्रोवर)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के सभी गांवों को खुले से शौच मुक्त करने के उद्देश्य से 13752 घरों में शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया है जबकि अब तक 10891 घरों में शौचालयों का निर्माण करवा दिया गया है।  यह जानकारी मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप कुमार ने लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों, ग्राम सचिवों व स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से जुड़े हुए अधिकारियों की बैठक में ग्रामीण स्तर पर करवाए जाने वाले कार्यो की समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 31 मार्च तक शेष बचे लक्ष्य को भी पूर्ण करें। उन्होंने सभी खंड एवं पंचायत अधिकारियों से कहा कि वे स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी गांवों में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा करें तथा कार्यो को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करवाए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्य पूरे कर लिए गए है उन गांवों के बाहर स्वच्छता से सम्बंधित स्लोगन व नारे लिखवाए ताकि ग्रामीण उन स्लोगनों को पढ़कर जागरूक हो व अपने गांव को स्वच्छ रखने में प्रशासन व पंचायत का सहयोग करे। प्रदीप कुमार ने बताया कि खण्ड बड़ागुढा में 2282 घरों में शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से 1223 घरों में शौचालयों को निर्माण किया जा चुका है। इसी प्रकार खण्ड डबवाली में 2459 घरों में शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया था जबकि 2 हजार घरों में शौचालय बनाए जा चुके हैं। खण्ड ऐलनाबाद में 2565 घरों में शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया जबकि अब तक 1916 धरों में शौचालय बनाए जा चुके हैं। इसी प्रकार खण्ड नाथूसरी में 2152 घरों में शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया जबकि अब तक 2089 घरों में शौचालय बनाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि ओढ़ां खण्ड में 264 घरों में शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया जबकि अब तक 283घरों में शौचालय बनाए जा चुके हैं। इसी प्रकार खण्ड रानियां में 1177 घरों में शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया जबकि अब तक 1142 घरों में शौचालय बनाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि खण्ड सिरसा में 2853 घरों में शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया जबकि अब तक 2238 घरों में शौचालय बनाए जा चुके हैं। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि वे स्कूलों व आंगनवाड़ी केन्द्रोंं में जहां पानी  की कमी है वहां नल अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि गांवों में जिन नलों पर टूंटियां नहीं लगी हुई है उनमें टूंटियां लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने महाप्रबन्धक हरियाणा रोडवेज को निर्देश दिये कि वे सभी बसों, बस अड्डों पर स्वच्छता के नारे लिखवाएं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा कि वे जिले के सभी स्कूलों में शौचालयों में साबुन व पानी की सुविधा होना सुनिश्चित करें और प्रार्थना सभाओं में गांव को खुले में शौच से मुक्त करने बारे विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रेरित करें। उन्होंने खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी से कहा कि वे जिले के सभी गांवों में निगरानी कमेटियों का गठन करें और पंचायतों से खुले में शौच मुक्त का प्रस्ताव डलवाएं। उन्होंने कहा कि सभी गांवों में शर्मसार यात्रा निकलवाएं और जिन गांवों में व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालयों केा निर्माण अधूरा है उसे पूर्ण करवाएं।

Share this:

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes