Headlines

Restaurants

Fashion

चेतावनी: अगर प्रशासन ने न सुनी हमारी, तो करेंगे आत्मदाह

प्रैसवार्ता न्यूज, सिरसा(विक्रम भाटिया)। जिला के गांव झिरडी में ग्रामीणो ने पिछले तीन दिनों से धरना दे रखा है और खेतो को जाने का रास्ता भी बंद कर दिया है। उनकी परेशानी का कारण है उनके गांव में बनी मृत पशुओ की फेंकने की जगह। गांव के लोगो का कहना है कि पहले तो उनकी फसल खराब हो चुकी है और अब इन मृत पशुओ के फैंकने की जगह के कारण इतनी बदबू और आवारा कुत्तो का इतना भय बना रहता है जिस कारण वो अपने खेतो में नहीं जा सकते। दूसरी और आवारा कुत्ते यहां से मुह मारकर पिने के पानी में भी मुह मारते है जिससे गॉव में छोटे बच्चे बीमार पड़ रहे है।  बार बार जिला प्रशासन को इस बारे अवगत करवा चुके है पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।  अगर जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाएगा तो वो आत्मदाह करेंगे। ग्रामीणो ने बताया कि मृत पशुओ के फैंकने के स्थान के फसल के बीच में होने के कारण बहुत ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मृत पशुओ के कारण वहा पर आवारा कुत्तो का जमावड़ा लगा रहता है जिस से कि किसी को भी कुत्तो द्वारा काटने का डर रहता है। वही उन्होंने बताया कि हर दूसरे दिन मृत पशुओ से भरी गाडी गॉव से गुजरती है जिस से सारे गांव में बदबू फ़ैल जाती है और रोटी खाना तक दूभर हो जाता है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने कई बार प्रशासन से की है लेकिन उनकी समस्या का कोई हल नहीं हुआ।

Share this:

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes