Headlines

Restaurants

Fashion

13 मार्च को सिरसा में खुलेगा जी.डी. गोयंका स्कूल

सिरसा(प्रैसवार्ता)। 13 मार्च को जी.डी. गोयंका स्कूल का भव्य शुभारंभ किया जा रहा है, जबकि शैक्षणिक सत्र 4 अप्रैल से शुरू होगा। यह सिरसा का ऐसा स्कूल होगा, जोकि बिजनेस न करते हुए बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करेगा। इस सिलसिले में सोमवार सुबह होटल आर सी रिजेंसी में एक पत्रकार वार्ता रखी गई, जिसमें जी.डी. गोयंका की डायरैक्टर श्रीमति संगीता, उप डायरैक्टर मनजीत कौर, जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल सिरसा की प्रिंसिपल डॉ. शिवाली,  चेयरमैन श्याम लाल चमडिया, वाइस चेयरमैन मुरारी लाल बांसल, सचिव विक्रम चमडिया, कोषाध्यक्ष कमल बांसल, प्रबंधक रजत मेहता, सदस्य राजेश पुरी सहित मौजूद रहे। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए डायरैक्टर श्रीमति संगीता ने कहा कि शिक्षा से व्यक्ति समाज में आदरणीय बनता है। शिक्षा का लक्ष्य विद्यार्थियों के अंदर अच्छे संस्कार पैदा करना तथा उन्हें आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाना है। स्कूल में दाखिला लेने के बाद एक विद्यार्थी अपने स्कूल की पुस्तकों से, शिक्षकों से, स्कूल के वातावरण तथा सहपाठियों से बहुत कुछ सीखता है। देशभर में करीब 50 जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल व 20 प्ले स्कूल चल रहे है। इसी के साथ जी.डी. गोयंका वल्र्ड स्कूल व जी.डी. गोयंका यूनिवर्सिटी भी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान कर रही है। यह स्कूल सीबीएसई है और यहां उच्चस्तरीय शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि बदलते शिक्षा के दौर को देखते हुए बच्चों के अभिभावक यह चाहते है कि उनका बच्चा कहीं पीछे न रह जाए। जी.डी. गोयंका का लक्ष्य भी केवल यहीं है कि बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा दी जाए और उनका सर्वांगिण विकास किया जाए। स्कूल की उप डायरैक्टर मनजीत कौर ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही अपनी और समाज की अच्छी प्रकार से देखभाल कर सकता है। जो बच्चा पढ़-लिखकर विद्वान बनता है वह अपना ही नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों के साथ-साथ अपने कुल का भी नाम रोशन करता है। स्कूल के चेयरमैन श्याम लाल चमडिया ने कहा कि सिरसा में संचालित होने जा रहे इस स्कूल में विश्वस्तरीय सुविधाएं इंडोर स्वीमिंग पूल, घुड़सवारी, बैडमिंटन कोर्ट, लोन टैनिस, ऑडिटोरियम, वातानुकूलित भवन व परिवहन सुविधाएं दी जाएंगी व अभिभावकों को बच्चों के सर्वांगिण विकास के लिए हरसंभव सहयोग देते रहेंगे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes