Headlines

Restaurants

Fashion

बजट को लेकर शहरवासियों की मिली जुली प्रतिक्रिया

प्रैसवार्ता न्यूज, सिरसा(विक्रम भाटिया)। आज आये बजट को लेकर शहरवासियों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। लोगो का कहना है कि हरियाणा एक कृषि प्रधान क्षेत्र है। इस बजट से उम्मीद थी कि किसानो को लाभ मिलेगा लेकिन किसानो को कोई भी लाभ नहीं मिला है। इस में कुछ भी नया नहीं है। सीनियर सिटीजऩ के लिए भी कुछ नया नहीं है । एक तरफ टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया केवल 5 लाख तक के लिए सिर्फ 3000 की छूट बढ़ाई गई है वही एसयूवी गाडिय़ा महंगी हो जाएंगी और बीड़ी को छोड़ कर सभी तम्बाकू उत्पादों पर भी टैक्स बढ़ाया गया है। कुल मिलकर लोगो की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा नही उतर पाया। इनकम टैक्स एडवाईजऱ संजीव जैन ने बताया कि आज के बजट में आम आदमी के लिए कुछ ख़ास नही है वही इंकम टैक्स रिफार्म के तहत काफी सुधार किये गए हैं। वही ब्लैक मनी बाहर लाने के लिए सरकार ने 45 प्रतिशत टैक्स लगाने की बात कहि है जो की बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि इसे कम किया जाना चाहिए था ताकि लोग अधिक से अधिक अपनी संपत्तियां दिखा सकते। उन्होंने इसे औसत बजट बताया। वही शहर के लोगो ने भी इस बजट को संतुलित बजट करार देते हुए कहा कि आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है  वही कोई अतिरिक्त बोझ भी आम आदमी पर नही डाला गया। किसानो को भी जितनी उम्मीद थी वो पूरी नही हो पायी। सरकार ने फसल बीमा योजना, मनरेगा और ग्रामीण विकास के लिए फंड में कुछ बढ़ोतरी की है जो की अच्छी बात है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes