Headlines

Restaurants

Fashion

रिश्ते हुए तार-तार, भतीजे ने उतारा ताई को मौत के घाट

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जिला के गांव फग्गू में गुरूवार दोपहर को मामूली सी कहासुनी को लेकर रिश्ते में भतीजे ने सभी रिश्ते नातों को तार-तार करते हुए अपनी ताई के प्राण ले लिए। रणजीत कौर पत्नी जोरा सिंह ने रोड़ी स्थित प्राथमिक उपचार केंद्र में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पैक्टर संता सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पहले मौके पर और उसके बाद प्राथमिक उपचार केंद्र रोड़ी पहुंचकर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार गांव फग्गू से फत्तावालू रोड़ पर जोरा सिंह की ढाणी है। आरोपी भतीजा कुलदीप सिंह पुत्र बसाखा सिंह गुरूवार करीब 12 बजे के आसपास बैलगाड़ी लेकर खेत में गया था और उसने अपना बैल अपनी ताई रणजीत कौर के खेत में बांध दिया। बैल ने रस्सी तुडाकर खेत में बोई हुई गेहूं की फसल को खाने लगा, तो उसकी ताई रणजीत कौर, ताया जोरा सिंह व पुत्र बिंद्र सिंह ने इसका विरोध किया, तो कुलदीप ने गुस्से में आकर टैक्टर में रखें हैंडल से ताई पर वार कर दिया, जिससे ताई गंभीर रूप से घायल हो गई और रोड़ी के प्राथमिक उपचार केंद्र में उसने दम तोड़ दिया। रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पैक्टर संता सिंह ने बताया है कि इस संंबंध में आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes