Headlines

Restaurants

Fashion

इनैलो के गढ़ में सेंध लगाने में जुटी भाजपा

सिरसा(प्रैसवार्ता)। इनैलो सुप्रीमों एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पैतृक गांव तेजाखेड़ा व चौटाला में पंचायती चुनाव में इनैलो को मिली पराजय से भाजपा ने सेंधमारी के प्रयास शुरू कर दिए है। मुख्यमंत्री हरियाणा के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चौपड़ा की जिला सिरसा में सक्रियता से संकेत मिलता है कि भाजपा को उम्मीद नजर आने लगी है कि वह इनैलो में सेंधमारी में सफल हो सकती है। हरियाणा में विपक्षी नेता अभय चौटाला की धर्मपत्नी कांता चौटाला की जिला परिषद में सात हजार से ज्यादा वोटों से हार तथा जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राधे राम गोदारा इनैलो नेता की शर्मनाक पराजय से इनैलो, जहां सकते में आ गई है, वहीं भाजपाई सक्रिय हो गए है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जगदीश चौपड़ा ने लोगों की नब्ज टटोलनी शुरू करते हुए विजयी पार्षदों, खंड समिति सदस्यों व सरपंचों पर डोरे डालने शुरू कर दिए है। 24 सदस्यों वाली जिला परिषद सिरसा में इनैलो के 13 सदस्य विजयी हुए, जबकि भाजपा के पांच। सिरसा के राजनीतिक इतिहास में यह पहला अवसर है, जब ग्रामीण आंचल में भाजपा ने धमाकेदार पारी शुरू की है। जिला के सात खंड में चेयरमैन की जुगाड़ में भाजपा हर दाव पेंच चल रही है। कांग्रेस शायद चेयरमैन शिप की दौड़ से बाहर हो गई है, क्योंकि इनैलो और भाजपा की जोड़ तोड़ में व्यस्त देखी जा रही है। पंचायती राज चुनाव में भाजपा की शानदार उपस्थिति से भाजपाईयों के हौंसले बुलंद है और अपनी इस उपस्थिति में बढ़ौतरी के लिए जगदीश चौपड़ा के नेतृत्व में भाजपा ने एक  रणनीति तैयार की है। प्रदेश सरकार की ओर से चोपड़ा पर निरंतर दिखाए जा रहे विश्वास से भाजपा की अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गणेशी लाल खेमा काफी परेशान है, क्योंकि जिला भर में इस खेमा का राजनीतिक प्रभाव धीरे धीरे समाप्त हो रहा है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes