Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा के रानियां रोड़ पर चली गोली, फैली सनसनी

प्रैसवार्ता न्यूज, सिरसा (मनमोहित ग्रोवर)। शहर के रानियां रोड़ पर बने एक प्रोपर्टी डीलर के कार्यालय के बाहर दो गुटों में झड़प हो गई और गोली चल गई। गोली चलने से एक गुट के दो लोग घायल हो गए। घायलों में राजा नामक शख्स की हालत सीरियस हो गई, जिसे नागरिक अस्पताल से निजी अस्पताल में रैफेर किया गया, जहां रास्ते में ही राजा की मौत हो गई। दूसरे व्यक्ति का उपचार नागरिक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्रोपर्टी कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना का पता लग सके। बताया जा रहा है कि किसी पुराने विवाद के राजीनामे को लेकर दोनो गुट इक्ट्ठे हुए थे। इस संबंध में डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि  फि़लहाल पुलिस जांच कर रही है कि गोली चलाने वाले कौन लोग थे। शुरुआती जांच में  झगडे की वजह प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है। इस घटना में राजा और अंग्रेज नामक व्यक्ति के को गोली लगी है। इस घटना में जो आरोपी होंगे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes