सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणा में बेशक जाट आरक्षण आंदोलन की आग बुझ गई हो, मगर अभी तक लोग सहमे हुए है। आंदोलन के दौरान आगजनी, लूटपाट, गैंगरेप जैसी वारदातों से लोग डरे हुए है। हालांकि सरकार ने अधिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कईयों को सस्पेंड, तो कईयों को इधर-उधर कर दिया है। इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जाट आरक्षण आंदोलन की समय बहुत दुखी हो गए थे और इस्तीफा देने की तैयारी कर ली थी। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने ये फैसला जाट मिनिस्टर्स की ओर से सही इन्फॉर्मेशन न देने की वजह से लिया था। हालांकि, बाद में कुछ नेताओं के मना करने पर उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया। सूत्रों के अनुसार सूबे के कई जाट मंत्रियों ने भी खट्टर का साथ नहीं दिया और उन्हें गलत जानकारी देते रहे और इस कारण मुख्यमंत्री बहुत दुखी थे और तय कर लिया था कि वो मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे देंगे ।
Home > NationalNews > इस्तीफा देने का तैयार थे मुख्यमंत्री खट्टर, मगर....
इस्तीफा देने का तैयार थे मुख्यमंत्री खट्टर, मगर....
By Pressvarta • 10:23:00 AM • LatestNews NationalNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment