Headlines

Restaurants

Fashion

बेबी उमंग की प्रतिभा देख बोली डीसी मैम: वेलडन मिस उमंग...ग्रेट अच्वीमेंट

सिरसा(प्रैसवार्ता)। सुख सागर कालोनी निवासी स्मार्ट गर्ल उमंग इन्सां की प्रतिभा से प्रभावित होकर जिला उपायुक्त शरणदीप कौर ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं होती। करीब 5 साल की उमंग इन्सां शाह सतनाम जी गल्र्ज स्कूल की नर्सरी कक्षा की छात्रा है। छोटी सी उम्र की होने के बावजूद उमंग अंग्रेजी भाषा के उच्चारण में बड़ों बड़ों को मात दे देती है। छोटी उम्र में ही अंग्रेजी न्यूजपेपर पढऩा, अंग्रेजी शब्दों के अर्थ जानने की जिज्ञासा और  अपनी दिनचर्या में अधिक से अधिक अंग्रेजी भाषा का उच्चारण ये सब उमंग की हॉबी में शामिल है। उमंग की प्रतिभा के बारे में जानकर स्वयं उपायुक्त भी हैरान नजर आई, उन्होंने बेबी उमंग से अंग्रेजी का न्यूजपेपर पढ़ाया, उसके बारे में , स्कूल के बारे में पूछा, जिसना उमंग ने बडे आत्मविश्वास पूर्वक जबाब दिया। उपायुक्त ने उमंग इन्सां के पिता प्रमोद इन्सां व मम्मी अनु इन्सां को बधाई देते हुए कहा कि उनकी बेटी बहुत टेलेंटिड है तथा वे इस अच्छी शिक्षा ग्रहण करवाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भी इस बच्ची की हर संभव मदद करेगा। 

Share this:

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes