Headlines

Restaurants

Fashion

पंजाब में एक नए राजनीतिक दल का गठन, हरियाणा में भी हो सकती है दस्तक

चंडीगढ़(प्रैसवार्ता)। पंजाब में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां बढ़ती जा रही है। राजनीतिक पंडि़त भी अपनी-अपनी भविष्यवाणी कर रहे है। हर जगह कई चर्चाओं का दौर है। इसी बीच एक नए राजनीतिक दल का गठन हो गया है, ऐसा सूत्रों का कहना है। प्रैसवार्ता को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में एक नए राजनीतिक दल का गठन हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से पंजाब का कोई भी निवासी इस पार्टी का नाम बताने को तैयार नहीं है। सूत्रों की मानें, तो इस पार्टी के गठन को लेकर चर्चाओं का दौर चल पड़ा है, जिससे जाहिर होता है कि पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ सकती है और कई राजनीतिक दलों पर भारी पड़ सकती है। सूत्रों की मानें, तो यह राजनीतिक दल हरियाणा में भी दस्तक दे सकता है।

Share this:

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes