Home
>
PoliticalNews
> यतिन्द्र सिंह खिला रहे है जिला सिरसा में 'कमल का फूल'
यतिन्द्र सिंह खिला रहे है जिला सिरसा में 'कमल का फूल'
By
Pressvarta
•
6:41:00 PM
•
LatestNews
NationalNews
PoliticalNews
•
सिरसा(प्रैसवार्ता)। इनैलो के गढ़ कहे जाने वाले सिरसा में भाजपाई कुनबा तेजी से बढ़ रहा है, जिसकी पुष्टि पंचायती राज तथा स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम करते है। भाजपा में सक्रिय युवा अधिवक्ता यतिन्द्र सिंह को भाजपा हाईकमान ने पार्टी की जिला कमान सौंपकर भाजपाईयों का उत्साह काफी बढ़ा दिया है, क्योंकि यतिन्द्र सिंह अपने कुशल व्यवहार व मधुर शैली के लिए सभी वर्गों में लोकप्रिय है। दुख सुख में भागीदारी रखने वाले यतिन्द्र सिंह आम लोगों की न सिर्फ समस्याओं को ध्यान से सुनते है, बल्कि नियमानुसार व कानूनी दायरे को मध्यनजर रखकर उनके समाधान का भी प्रयास करते है। यहीं कारण है कि उनसे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों की भीड़ अक्सर देखी जा सकती है। जिला सिरसा के ग्रामीण आंचल में भाजपाई जनाधार लगभग शून्य था, मगर यतिन्द्र सिंह जैसे दिग्गज भाजपाईयों की बदौलत कमल का फूल खिलने के साथ साथ भाजपाई कुनबा तेजी से बढ़ रहा है। जिलावासियों का भाजपा की तरफ बढ़ रहे रूझान से ऐसे आसार बन रहे है कि निकट भविष्य में होने वाले नगर परिषद चुनाव में भाजपाई ध्वज भी देखने को मिल सकता है। यतिन्द्र सिंह की जिला कमान से न सिर्फ भाजपाई, भाजपा समर्थक खुश है, बल्कि आमजन में प्रसन्नता देखी जा सकती है। यतिन्द्र सिंह की कार्यशैली को देखते हुए जिलावासियों को उनसे बहुत उम्मीदें है, जिन पर खरा उतरने के लिए चौधर के साथ वह पूर्णयता सक्षम है।
SIMILAR ARTICLES
Post a Comment