Headlines

Restaurants

Fashion

डबवाली से एटीएम लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 काबू

सिरसा(प्रैसवार्ता)। राजस्थान की गंगानगर पुलिस ने महत्त्वपूर्ण सूचना के आधार पर एटीएम लूट गिरोह के पांच सदस्यों को काबू किया है, जिन्होंने जिला सिरसा की मंडी डबवाली में हुई एटीएम लूट की तीन वारदातों को कबूला है। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशानसुार सीआईए डबवाली के सब इंस्पैक्टर संदीप पुलिस टीम के साथ गंगानगर पहुंच गए है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार गंगानगर पुलिस ने एटीएम लूट गिरोह के पांच सदस्यों यादविंद्र सिंह, सुखवंत ङ्क्षसह, सतनाम सिंह, गरभेद निवासियान लंगीआना फिरोजपुर व छिन्द्रपाल सिंह निवासी फिरोजपुर को महत्त्वपूर्ण सूचना के आधार पर काबू किया। आरोपियों के कब्जा से गैस कटर, लोहे की चेन,पिस्तौल व गैस का छोटा सिलेंडर सहित सफेद रंग की स्कॉरपियों बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए उपरोक्त पांचों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 27 दिसंबर 2015 को जिला सिरसा की डबवाली मंडी से पंजाब नैशनल बैंक का एटीएम लूटा था, जिसमें 14 लाख रुपये की राशि थी। 6 अक्टूबर 2015 को पंजाब एंड सिंध बैंक का एटीएम व 24 फरवरी 2016 को बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम लूटने का प्रयास किया था। इसके अतिरिक्त दो एटीएम गंगानगर व एक एटीएम संगरिया से लूटा था। गंगानगर पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना सिरसा पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार सीआईए डबवाली पुलिस के सब इंस्पैक्टर संदीप पुलिस की टीम के साथ गंगानगर पहुंच गए है। सिरसा पुलिस अब पकड़े गए पांचों आरोपियों को प्रोडेक्शन वारंट पर सिरसा लेकर आएगी और अदालत में पेश की रिमांड हासिल करेगी। रिमांड अवधि के दौरान लूटी गई राशि भी बरामद की जाएगी और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में मालूम किया जाएगा। जिला में हुई अन्य वारदातों के खुलासा होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes