Headlines

Restaurants

Fashion

अशोक तंवर के निर्माणाधीन बस स्टैंड के निरीक्षण से मचा हडकंप

सिरसा/चौपटा(प्रैसवार्ता)। लोक निर्माण विभाग तथा मार्ग मंडल द्वितीय सिरसा की देखरेख में बन रहे बस स्टैंड चौपटा में अचानक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर के निरीक्षण से विभागीय तंत्र तथा बस स्टैंड बना रही  एजेंसी में हडकंप मच गया है, क्योंकि बस स्टैंड में भारी अनियमितताएं पूर्व सांसद अशोक तंवर को देखने को मिली। तंवर ने इस घपलेबाजी पर कड़ा रूख अपनाते हुए विभाग के कार्यकारी अभियंता सहित वरिष्ठ अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की और तुरंत जांच करने को कहा है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी तंवर को शिकायत मिली थी कि लोक निर्माण विभाग भवन तथा मार्ग द्वितीय में भारी घपलेबाजी हो रही है। विभागीय भ्रष्ट तंत्र एजेंसी व ठेकेदारों से मिली भगत करके सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचा रहे है। डॉ. तंवर ने सिरसा में बन रहे महिला कॉलेज भवन का भी निरीक्षण किया। चौपटा के निर्माणाधीन बस स्टैंड की उच्चस्तरीय जांच के लिए तंवर द्वारा सरकार व विभागीय अधिकारियों के पास भी शिकायत दर्ज करवाए जाने की खबर है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes