Headlines

Restaurants

Fashion

बैंक से चोरी करने वाले आरोपियों को दबोचने एसपी के निर्देश पर मध्यप्रदेश पहुंची सिरसा पुलिस

सिरसा(प्रैसवार्ता)। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर सिरसा पुलिस ने मध्यप्रदेश में दबिश देकर ऐलनाबाद स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स से हुई चोरी की गुत्थी को सुलझा लिया है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार सिरसा पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी तितर भीतर हो गए हो, मगर सिरसा पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस के साथ बैंक से चोरी हुई 28 लाख रुपये में से 20 लाख रुपये की राशि बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त कर ली है, जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है और 8 लाख रुपये की राशि को भी बरामद करने की रणनीति बनाई है।

ये है मामला
बता दें कि बीती 19 जुलाई 2016 को आढ़ती एसोसिएशन के सदस्य ऐलनाबाद में ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स में 28 लाख रुपये की राशि जमा करवाने आए थे। एक बच्ची मौका पाकर रुपयों से भरा बैग उठाकर ले गई थी। जैसे मामला पुलिस के संज्ञान में आया, तो  ऐलनाबाद पुलिस व सीआईए सिरसा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना कर जांच शुरू कही। सीआईए सिरसा पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व साइबर सैल की मदद से महत्त्वपूर्ण सुराग जुटाए।

एसपी ने सीआईए पुलिस को सौंपा था जिम्मा
बता दें कि जैसे ही मामला पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता के संज्ञान में पहुंचा, तो उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए सीआईए सिरसा पुलिस को मामले की गुत्थी सुलझाने के निर्देश दिए। सीआईए सिरसा पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व साइबर सैल की मदद से महत्त्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान मालूम हुआ कि वारदात को  अंजाम देने वाले आरोपी मध्यप्रदेश के जिला राजगढ़ क्षेत्र में रहते है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सीआईए स्टॉफ के सब इंस्पैक्टर रण सिंह, ओम प्रकाश कमांडों के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

मध्य प्रदेश पहुंची सिरसा पुलिस
एसपी के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस मध्य प्रदेश पहुंची। यहां के थाना पिचौर पुलिस से संपर्क साधा और मामले से अवगत करवाया। मध्यप्रदेश पुलिस ने सिरसा पुलिस को पूरा सहयोग दिया। सिरसा पुलिस की टीम ने मध्यप्रदेश पुलिस के साथ गांव कडिया में आरोपियों के यहां दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस की भनक लगते ही घरों पर ताला लगाकर तितर भीतर हो गए। चोरीशुदा 28 लाख रुपये की राशि में से 20 लाख रुपये की राशि बरामद कर ली गई।

ये कहना है  सिरसा पुलिस के सब इंस्पैक्टर रण सिंह का
सीआईए सिरसा पुलिस के सब इंस्पैक्टर रण सिंह ने बताया कि जब उन्होंने पुलिस टीम के साथ वहां दबिश दी, तो आरोपी फरार हो गए, लेकिन उनके द्वारा छिपाई गई चोरीशुदा 20 लाख रुपये की राशि बरामद कर ली गई। उन्होंने बताया कि फरार हुए आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और शेष चोरीशुदा राशि को भी बरामद कर लिया जाएगा।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes