Headlines

Restaurants

Fashion

मीडिया सैंटर के कांफ्रेंस हाल का मंत्री कृष्ण बेदी ने किया उद्घाटन

सिरसा(प्रैसवार्ता) मुख्यमंत्री हरियाणा के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चौपड़ा की मौजूदगी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री हरियाणा सरकार कृष्ण कुमार बेदी ने आज दोपहर बाद मीडिया सैंटर में निर्मित कांफ्रेंस हाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिलाभर के पत्रकारों द्वारा आयोजित एक समारोह में भी उन्होंने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।  इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा के 50 साल पूरे होने पर एक नंबर 2016 से 2017 तक एक साल स्वर्णिम वर्ष बनाएंगे। इसी के साथ 50 नई परियोजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समाज में भूमिका अहम् होती है। पत्रकार निष्पक्ष होकर अपनी लेखनी के माध्यम से समाज का आईना बनता है और सामाजिक कुरीतियों को उजागर करता है। इसलिए प्रयास है कि पत्रकारों की उचित मांगों के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध करेंगे। थेहड़ मामले को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां भी लंबे समय से सरकारी जमीन पर कब्जा है उसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। कांग्रेस सत्ता के समय के लिए ठीक रहती है, तो उसे अपने वजूद के लिए लड़ाई लड़नी न पड़ती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुटों में बंटकर रह गई है, जिससे कांग्रेस का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। इस अवसर मंत्री बेदी ने पौधारोपण भी किया। इस दौरान पत्रकारों ने एक मांग पत्र सौंपकर मीडिया सैंटर के लिए कुछ मांगे की। इस संदर्भ में मंत्री कृष्ण बेदी ने सवा लाख रुपये देने व दो कंप्यूटर देने की घोषणा की और उम्मीद जताई की कि पत्रकार निष्पक्ष होकर लिखेंगे। इस अवसर पर जिला के समस्त पत्रकार, मुख्यमंत्री हरियाणा के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चौपड़ा के अतिरिक्त अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes