Headlines

Restaurants

Fashion

मोरीवाला स्थित एक घर से मिली 34 लाख 54 हजार 900 रुपये की राशि

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जिला की डिंग थाना पुलिस को बीती शाम मुखबरी मिली थी कि गांव मोरीवाल निवासी मक्खन सिंह के घर में भारी मात्रा में अफीम व चूरापोस्त है। इस सूचना के आधार पर डिंग थाना प्रभारी अवतार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घर में दबिश दी। ऐसे में पुलिस को अफीम व चूरापोस्त बरामद नहीं हुआ, लेकिन 34 लाख 54 हजार 900 रुपये की नकदी बरामद हुई। चूंकि मामला आयकर विभाग से संबंधित है, इसलिए मामले की जांच आयकर विभाग को सौंपी गई है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार मोरीवाला निवासी मक्खन सिंह पुत्र शेर सिंह पर आबकारी व मादक अधिनियम तथा सट्टाखाईवाली के करीब एक दर्जन मामले दर्ज है। डिंग थाना पुलिस को मुखबरी मिली थी कि मक्खन सिंह के यहां भारी मात्रा में अफीम व चूरापोस्त पड़ी हुई है। डिंग थाना इंचार्ज अवतार सिंह ने तुंरत मकान में दबिश दी, लेकिन पुलिस के आने की सूचना पाकर मक्खन सिंह व उसका बेटा प्रीतपाल फरार हो गया। घर पर मक्खन की पत्नी मौजूद थी, उसने घर पर पड़े एक संदूक को खोलने नहीं दिया। मामले की सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय विजय कक्कड पहुंचे और संदूक को खुलवाया तो 34 लाख 54 हजार 900 रुपये बरामद हुई। राशि के बारे में मक्खन की पत्नी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। उसके बाद पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दी। आयकर विभाग की टीम ने आकर नगदी को जब्त कर लिया और जांच शुरू कर दी है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes