Headlines

Restaurants

Fashion

कई इलाकों में कहर बनकर बरसी है बारिश: संत गुरमीत

सिरसा(प्रैसवार्ता)। डेरा प्रमुख संत डॉ. गुरमीत राम रहीम इन्सां ने कहा कि बहुत से इलाकों में बरसात हुई है। कई इलाकों में तो बरसात कहर बनकर बरसी है। जिन इलाकों में बहार है, कायम रहे। जिन इलाकों में कहर टूटा है, वहां भगवान रहमत बरसाए। डेरा प्रमुख रविवार सुबह शाह सतनाम जी धाम में पहुँचे श्रद्धालुओं को सत्संग के दौरान संबोधित कर रहे थे। डेरा प्रमुख ने कहा कि सत्संग सुनकर जन्मों जन्मों की मैल मिट जाया करती है। सत्संग इस कलयुग में ऐसा सहारा है ज्यों डूबते हुए को नाव मिल जाती है। राम का नाम एक जहाज है , डूबते तड़पते जीवों का आधार है। इस दौरान 13,900 लोगों को गुरुमंत्र, नामशब्द प्रदान कर बुराइयां त्यागने का संकल्प करवाया गया। आशियाना मुहिम के तहत साध संगत द्वारा बनाकर दिए गए 10 मकानों की चाबियां पात्रों को सौंपी, साथी मुहिम के तहत 3 को ट्राई साइकिलें प्रदान की। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के भलाई फंड से 5 लाख 20 हजार रुपए के चैक जरूरतमंदों को प्रदान किए। इस अवसर पर सादगी पूर्ण ढंग से 5 शादियां भी हुई। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes