Headlines

Restaurants

Fashion

सितंबर मास में हो सकते है परिषद सिरसा के चुनाव

सिरसा(प्रैसवार्ता)। वोटर लिस्ट में फर्जीवाडे कर बनाए गए वोट को लेकर चुनाव आयोग ने 22 मई को प्रदेश में होने वाले पालिका व परिषद के चुनाव से सिरसा के चुनाव टाल दिए थे, जो अब सितंबर मास में हो सकते है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में पंचायत एवं निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से करवाने उपरांत अब राज्य चुनाव आयोग दो नगर निगमों व दो परिषदों के चुनाव की तैयारी में जुट गया है। नगर निगम फरीदाबाद के चुनाव पिछले एक वर्ष से तथा नगर निगम गुडग़ांव के चुनाव इसी मास से लंबित हुए है। निकाय चुनाव शैक्षणिक योग्यता सहित समस्त नई शर्तों के अनुसार होंगे। राजनीतिक रूप से संवेदनशील परिषद सिरसा में वार्ड बंदी का काम पूरा हो चुका है और वोटर लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी प्रकार चुनाव आयोग द्वारा परिषद भिवानी की वार्ड बंदी के काम शुरू करने के निर्देश दिए जा चुके है। राज्य चुनाव आयुक्त हरियाणा के अनुसार दो परिषद व नगर निगमों के प्रस्तावित चुनाव सितंबर 2016 तक करवाए जाने की संभावना है। आयोग डुप्लीकेट वोट समाप्त करवाने के लिए सॉफ्टवेयर भी तैयार करवा रहा है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes