Headlines

Restaurants

Fashion

एक सामाजिक ट्रस्ट एक सफेदपोश की चपेट में: बदनामी के भय से झेल रहे है सफेदपोश

सिरसा(प्रैसवार्ता)। स्वयंभू विजीलेंस अधिकारी बनकर शहर से बाहर निकलते ही अपने वाहन पर नीली बत्ती लगाने वाला एक सफेदपोश आजकल चर्चाओं में है। कहीं विजीलेंस अधिकारी, कहीं व्यापारी नेता, कही अग्रवाल समाज का प्रभावी पदाधिकारी, कहीं हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का करीबी, कहीं समाजसेवी का लिबास औढ़ाकर इस सफेदपोश ने  अपने ही समाज की चौधर तिकडमबाजी हथिया कर समाज को ही लाखों रुपये का चूना लगा दिया है, मगर समाज के प्रतिष्ठित लोग बदनामी के भय से बदनुमा दाग को बर्दाश्त कर रहे है। इस सफेदपोश के उजले कुर्ते के नीचे की गंदगी व घपलेबाजी की संडास मारती बनियान का एक इश्तिहार जारी कर समाज को अवगत करवाया गया, मगर समाज के  चौधरी इस तिकड़माबाजी सफेदपोश की हवा-हवाई धमकियों के समक्ष नतमस्तक हो गए, जिसने सफेदपोश का उत्साह बढ़ाया। जो कोई व्यक्ति इस सफेदपोश के बारे में तथ्यों सहित जानकारी उपलब्ध करवाएगा, उसे भारी भरकम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा और उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes