सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणा सरकार के निर्देशों का पालन न करने वाले सरकारी तंत्र को उस समय भारी झटका लगा, जब सरकार ने सख्ती दिखाते हुए सीएम विंडों की परवाह न करने वाले चालीस अधिकारियों को निलंबन के आदेश थमा दिए, जिनमें से कई उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक भी शामिल है, मगर उन्हें कारण बताओ नोटिस थमाए गए है। सीएम विंडों की चपेट में आए यह अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के इर्द-गिर्द पुन: ऐसी गलती न करने की गुहार लगाते हुए देखे जा रहे है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार सीएम विंडों की चपेट में निलंबित अधिकारियों में से ज्यादातर क्लास वन अफसर है। इनमें से एक डिप्टी लेबर कमिश्रर, सीएमओ, एमओ, एक्सीयन और एसडीओ स्तर के अधिकारी शामिल है। सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के चार अधिकारियों पर भी लापरवाही से नाराजगी जाहिर की है।
Home > LatestNews > ऐसा पहली बार हुआ है: सीएम विंडों ने दिखाया करिश्मा
ऐसा पहली बार हुआ है: सीएम विंडों ने दिखाया करिश्मा
By Pressvarta • 4:33:00 PM • CrimeNews LatestNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment