Headlines

Restaurants

Fashion

नशे का घिनौना धंधा करने वालों की कुंडली तैयार कर रही है सिरसा पुलिस की विशेष टीमें

सिरसा(प्रैसवार्ता)। नशे का कारोबार करने वालों की अब खैर नहीं..अब इस तरह का धंधा करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी सिरसा सतेंद्र कुमार गुप्ता ने पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया है। सूत्रों की मानें, तो यह पुलिस की यह विशेष टीमें नशे का घिनौना धंधा करने वालों की कुंडली तैयार कर रही है, ताकि इन्हें भी सलाखों के पीछे पहुँचाया जाए। कुछके नशे के सौदागर तो इस डर से सिरसा जिला से पलायन कर गए है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार एसपी सिरसा सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जिला पुलिस ने विशेष अभियान के तहत मादक पदार्थ अधिनियम में 152 एफआईआर दर्ज कर करीब दो सौ लागों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है और पकड़े गए लोगों के कब्जा से 17 किलो 109 ग्राम अफीम, 557.28 किलोग्राम चूरापोस्त, 277.29 ग्राम स्मैक, 312.435 ग्राम हेरोइन तथा 12.715 किलोग्राम गांजा बरामद कर चुकी है। यहां तक एसपी ने थाना प्रभारियों के अतिरिक्त जिला की सीआईए पुलिस व स्पैशल स्टॉफ को निर्देश दिए हुए है कि मुखबिरो का जाल फैलाकर महत्त्वपूर्ण सुराग जुटाए और नशा किसी भी सूरत में बिकने न दे। 

ये रहेगा पुलिस की विशेष टीमें
बता दें कि एसपी सिरसा सतेंद्र कुमार गुप्ता ने पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया है, जो सिविल वर्दी में जिला के अतिरिक्त सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सक्रिय रहेगी और नशा तस्करों की टोह लेगी।

ये कहते है एसपी साहब!
देखिए ऐसा है कि जिला पुलिस नशे का कारोबार करने वालों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान छेड़े हुए है, जिसके सार्थक परिणाम सामने आए है। नशे के दुष्परिणामों से लोगों को अवगत करवाने हेतु जिला पुलिस द्वारा निर्मित फिल्म 'पहल द ट्रर्निंग प्वाईंट' भी दिखाई जा रही है। इस जागरूकता अभियान से लोगों में जागरूकता आई है। करीब 250 लोगों ने कालांवाली नशा मुक्ति केंद्र व पंजाब के तलवंडी साबो और बठिण्डा क्षेत्र में जाकर इलाज करवाकर नशे से तौबा की है।(सतेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, सिरसा)

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes