Headlines

Restaurants

Fashion

युवाओं में विशेष पहचान रखते है चंदन गाबा

सिरसा(प्रैसवार्ता)। सितंबर या अक्टूबर माह में यूथ कांग्रेस के चुनाव होने है, ऐसी संभावना जताई जा रही है। यूथ कांग्रेस से जुडऩे वालों की संख्यां सिरसा में 9500 तक पहुंच चुकी है। लगभग अढ़ाई हजार युवाओं को कांग्रेस से जोडऩे वाले युवा कांग्रेस नेता चंदन गाबा का कहना है कि जिलाभर में युवा वर्ग में यूथ कांग्रेस से जुडऩे वालों की होड़ मची हुई है। युवा वर्ग समझता है कि उनका उज्जवल भविष्य कांग्रेस पर निर्भर है। मौजूदा सरकार की युवा कांग्रेस के प्रति अनदेखी के चलते युवा वर्ग यूथ कांग्रेस की तरफ आकर्षित हो रहा है। युवा कांग्रेसी नेता गाबा का कहना है कि युवा ही राजनीतिक दल की रीढ़ की हड्डी होते है और इसी के बदौलत राजनीतिक दल सत्ता तक पहुँचता है। युवा वर्ग की मौजूदा  राजनीतिक तस्वीर से स्पष्ट होता है कि भविष्य में जब भी लोकसभा व विधानसभा चुनाव होंगे, तो केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसमें युवा वर्ग की महत्त्वपूर्ण भूमिका रहेगी। यूथ कांग्रेसी नेता का मानना है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा हरियाणा में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस के प्रति लोगों की सोच जहां बदल रही है, वही कांग्रेस शासन भी याद आने लगा है। राहुल गांधी और डॉ. अशोक तंवर जैसे संघर्षशील कांग्रेसी दिग्गजों की सोच मुताबिक युवा चेहरों को टिकट वितरण दौरान प्राथमिकता रहेगी।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes