Headlines

Restaurants

Fashion

संत गुरमीत के बर्थडे पर श्रद्धालुओं ने लगाए लाखों पौधे

सिरसा(प्रैसवार्ता)।  जिनका नाम लेते ही जुबां पवित्र हो जाती है। जिनके पवित्र जीवन की एक झलक देखते ही दिल धन्य-धन्य होकर उनके गुणगान करने लगता है। जिनके मानवता भलाई हेतू किए गए कार्यों, रूहानी व सामाजिक मार्गदर्शन को देख हर कोई नतमस्तक हो जाता है। ऐसी ही महान हस्ती संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के अवतार दिवस पर डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने देश विदेश में करीब 40 लाख पौधे लगाए गए। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार शाह सतनाम जी धाम के निकट डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने अपने पावन कर कमलों से पौधा रोपित कर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। अभियान शुरू होने के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों व विदेशों आस्टे्रलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, यू.ए.ई, अमेरिका,  इटली, जर्मनी, कुवैत, नेपाल , इंग्लैंड व अन्य देशों में डेरा श्रद्धालुओं ने पौधारोपण कर अवतार दिवस की खुशियां मनाई। इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने कहा कि आज के दिन देश को आजादी मिली और आज ही हमारा जन्मदिन है। साध संगत ने उनसे कहा कि वे जन्मदिन पर उन्हें तोहफा देना चाहते हैं तो हमने कहा कि पेड़ लगाने का उपहार दें , जिससे पूरी दुनिया को शांति मिले। इस अभियान के तहत पूरी दुनियां में पौधारोपण किया जा रहा है तथा मुख्य रूप से औषधि और फलों वाले पौधे लगाए जाएंगे, ताकि वातावरण भी शुद्ध हो तथा फल भी मिले। अभियान के तहत लगभग 40 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पूज्य गुरुजी ने बताया कि अब तक डेरा श्रद्धालुओं द्वारा 3 करोड़ 23 लाख , 31 हजार 75 पौधे लगाए जा चुके हैं, जिनमें से करीब 76 प्रतिशत पौधे फल फुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग अपनों का जन्मदिन मनाते हैं या अपने माता पिता की बरसी मनाते हैं तो पेड़ पौधे लगाएं साथ ही रक्तदान करें। खुशी के अवसर पर, त्यौहार पर पौधारोपण करें तो ईश्वर का आशीर्वाद अलग से मिलेगा। शादी में अगर सौ रिश्तेदार सौ पेड़ लगाएं तो फायदा ही होगा। अंध विश्वास की जगह सही विश्वास जगा दिया जाए। उन्होंने बताया कि आश्रम में करीब 4000-5000 पौधे  अस्थियों के सहारे भी लगाए गए हैं तथा बहुत अच्छे फल फुल रहे हैं। अस्थियों से प्रदुषण फैलने की बजाय उनमें मौजूद तत्वों फास्फोरस व अन्य केमिकल्स से पौधे चलते हैं और वातावरण भी शुद्ध होता है। इसके साथ ही आश्रम में पेड़ों को काटा नहीं जाता बल्कि उन्हें उखाड़कर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाता है।

ब्रांड अंबेसडर से पहले जरा सोचे....
पत्रकारों से बातचीत में डॉ. संत गुरमीत राम रहीम जी इन्सां ने कहा कि ब्रांड अंबेसडर ऐसे लोगों को बनाया जाए तो खुद लोगों के बीच जाकर उन्हें मोटिवेट करें। खेलों के ब्रांड अंबेसडर खिलाडिय़ों को ही बनाया जाए, जो नशों और बुराइयों से दूर रहें और दूसरों को भी प्रेरित करें। 

पांचवी फिल्म होगी कॉमेडी फिल्म
पत्रकारों से बातचीत में डॉ. संत गुरमीत राम रहीम जी इन्सां ने कहा कि उनकी दो और फिल्में वारियर एमएसजी लॉयनहार्ट तथा एमएसजी ऑनलाईन गुरुकुल बन चुकी है। लॉयन हार्ट फिल्म 300 साल पहले के एक योद्धा की कहानी है, इसमें काल्पनिकता भी है। योद्धा एलियन्स से लड़ता है और बहन बेटियों की इज्जत बचाता है। उनकी पांचवी फिल्म कॉमेडी फिल्म होगी, जिसके सैट बनकर तैयार हो चुके हैं। सिरसा भी फिल्म सिटी हब बन सकता है। यहां वीएफएक्स वल्र्ड, शूटिंग हॉल बन चुके हैं। शूटिंग का एरिया भी बहुत बड़ा है। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes