Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा के एसपी होंगे सम्मानित

सिरसा(प्रैसवार्ता)। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता हरियाणा के एक मात्र ऐसे पुलिस अधिकारी है, जिन्हें इस बार गैलेंट्री राष्ट्रपति पुलिस पदक से उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के चर्चित संत राम पाल प्रकरण में अहम् भूमिका निभाते हुए कानून व्यवस्था को बनाए रखने तथा उत्पन्न हुई गंभीरता समस्या के समाधान में पुलिस कप्तान सतेंद्र कुमार गुप्ता की सराहनीय भूमिका के चलते उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। काबिलेगौर है कि संत राम पाल प्रकरण के समय एसपी श्री गुप्ता हिसार में बतौर पुलिस अधीक्षक कार्यरत थे। हरियाणा पुलिस ने संत रामपाल प्रकरण को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थी, मगर श्री गुप्ता के कुशल नेतृत्व में  पुलिस बल ने इस प्रकरण को शांतिप्रिय ढंग से बगैर किसी क्षति से  सुलझाकर एक विशेष पहचान बनाई थी। केवल इतना ही नहीं, सिरसा में बतौर पुलिस कप्तान श्री गुप्ता ने जाट आरक्षण आंदोलन, पंचायती तथा निकाय चुनावों में शांतिप्रिय स्थिति बनाकर कानून व्यवस्था को बनाए रखा था। हर जरूरतमंद की समस्या को ध्यान से सुनकर उनके समाधान के हरसंभव प्रयास करने को श्री गुप्ता प्राथमिकता देते देखे जा सकते है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes