सिरसा(प्रैसवार्ता)। केंद्र सरकार द्वारा पत्रकारिता जगत को स्वच्छता व स्वस्थ रूप देने के लिए बनाई जा रही योजना पर अमलीजामा पहनाने के लिए राज्य सरकारें सतर्क हो गई है और उन्होंने फर्जी पत्रकारों की कुंडली तैयार करनी शुरू कर दी है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा का खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है, जो प्रैस लिखे वाहनों तथा प्रैस कार्ड धारकों की बारीकी से जांच करेगा। राज्य के लोक संपर्क विभाग से भी रिपोर्ट मांगी गई है कि वह अपने जिला से प्रकाशित समाचार पत्रों, पत्रिकाओं की कुंडली सरकार को भिजवाएं, जिसमें समाचार पत्र/पत्रिका के प्रकाशन के साथ साथ प्रकाशित मैटर पर टिप्पणी देने को कहा गया है। खुफिया तंत्र तथा लोकसंपर्क विभाग यह भी छानबीन करेगा कि कौन सा समाचार पत्र/पत्रिका नियमित रूप से प्रकाशित हो रहा है और उसकी पाठक वर्ग में कैसी पहचान है। नियमित रूप से प्रकाशित न होने वाले समाचार पत्र/पत्रिकाओं के पंजीकरण रद्द करने की सिफारिश भी खुफिया तंत्र व लोकसंपर्क विभाग की रिपोर्ट उपरांत रजिस्ट्रार, भारत सरकार के स्वच्छ व स्वस्थ पत्रकारिता मिशन का पत्रकार जगत में भारी स्वागत देखा जा रहा है।
Home > LatestNews > फर्जी पत्रकारों की कुंडली तैयार कर रही है खुफिया पुलिस
फर्जी पत्रकारों की कुंडली तैयार कर रही है खुफिया पुलिस
By Pressvarta • 12:16:00 PM • CrimeNews LatestNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment